1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत दौरे पर ट्रंप- इस पांच सौदे से होगा भारत और अमेरिका का रिस्ता मजबूत

भारत दौरे पर ट्रंप- इस पांच सौदे से होगा भारत और अमेरिका का रिस्ता मजबूत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत दौरे पर ट्रंप- इस पांच सौदे से होगा भारत और अमेरिका का रिस्ता मजबूत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशने के साथ अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए आज सुबह 11:30 बजे अहमदाबाद पहुंच चुके हैं, पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं का स्वागत करने के लिए मोटेरा स्टेडियम तैयार है। इस दौरान दोनों देश पांच सौदे करने वाले हैं। इसमें घरेलू सुरक्षा, बौद्धिक संपदा कानून, परमाणु सौदे के तरत रिएक्टर समझौता, रक्षा सौदा और समीति ट्रेड डील शामिल है।

एच-1 बी वीजा मुद्दे पर होगी बात

  • कुछ समय पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आपसी संबंध बढ़ाने और एच-1बी वीजा के मुद्दे को उठाया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वीजे के नियम कड़े कर दिए हैं, जिसके बाद भारतीय युवाओं का अमेरिकी सपना मुश्किल हो गया है। ट्रंप के इस यात्रा के दौरान दिल्ली में द्वीपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी।

चीन पर होगी बात, साथ ही लाबिबान समझौता पर भी नजर

  • अमेरिका और तालिबान के बीच होने वाली शांति वार्त और चीन की पाकिस्तान को मदद के बाद पीएम मोदी भारत का मजबूती से पक्ष रखेंगे। डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी से अमेरिकी समान पर आयात शुल्क घटाने की भी बात कर सकते हैं।
  • रक्षा सौदे पर भी हो सकती है, बात। दरअसल, ट्रंप को यह अच्छी तरह पता है कि, भारत हथियारों का एक बड़ा खरीददार है और इस मामले में रूस लीड ले सकता है जो अमेरिका का प्रतिद्वंदी है। भारत के रूस के साथ एस-400 एयर डिऱेंस मिसाइल सिस्टम का सौदा करने के बाद ट्रंप बेचैन हो गए थे, हालांकि भारत ने बाद में अमेरिका के साथ भी एयर डिफेंस डील की।
  • बताते चले कि, ट्रंप के भारत दौरे से पहले मोदी सरकार ने 24 एमएच-60 रोमिया हेलिकॉप्टर और छह एएच-64ई अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दे दी है, इपर यात्रा के दौरा मुहर लग सकती है। इस दौरान डिफेंस डील का दायरा बढ़ाने का भी एलान हो सकता है।
  • इन सब मुद्दों के साथ साथ दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष तकनीक पर भी बातचीत हो सकती है, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने एमेरिका के 209 सैटेलाइट प्रक्षेपित किए हैं, इसके अलावा इसरो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मिलकर माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट बना रहे हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...