1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया ये रास्ता, अब क्या होगा…

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया ये रास्ता, अब क्या होगा…

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया ये रास्ता, अब क्या होगा…

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना महामारी की रफ्तार लगातार तेज हो रही है, जिसे लेकर एक तरफ जहां राज्य और केंद्र सरकार सख्त से सख्त कदम उठा रहे है। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट भी इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है, उन सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं की पल-पल की खबर ले रहीं, और इनसे जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही है। इसी बीच केंद्र सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार ने ये दावा किया कि देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आयेगी।

देश में कोरोना की तीसरी लहर जरूर आने की चेतावनी देने वाले केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकर के. विजय राघवन ने बताया कि अगर हम मजबूत उपाय करते हैं तो ऐसा संभव है कि देश में अगली लहर कहीं ना आए। विजय राघवन ने कहा कि यदि हम मजबूत उपाय करते हैं तो तीसरी लहर सभी जगहों पर या वास्तव में कहीं भी नहीं हो सकती है।

उन्होंने आगे बताया कि ये सारी चीजें इस बात पर निर्भर करती हैं कि स्थानीय, राज्यों, जिला वार और शहरों के स्तर पर सभी जगह किस स्तर से प्रभावी गाइडेंस का सख्ती के साथ पालन किया गया है। बता दें कि इससे पहले, शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकर विजय राघवन ने बुधवार को तीसरी लहर की चेतावनी देते हुए कहा कि था यह जरूर आएगी। उन्होंने कहा था कि वायरस संक्रमण के काफी मामले आ रहे हैं, इसलिए यह इस वक्त नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी। लेकिन यह अवश्य आएगी इसलिए हमें नई लहर के लिए तैयारी कर देनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को नहीं टाला जा सकता है।

 

उन्होंने कहा था कि वैक्सीन को अपडेट करने की आवश्यकता पड़ेगी ताकि इस नए कोरोना स्ट्रेन से मुकाबला किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि हमें नए लहर की तैयार कर देना चाहिए। इसके लिए वैक्सीन अपग्रेड करने के साथ ही सर्विलांस की भी आवश्यकता होगी।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी खतरनाक हो गई है। हर दिन रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 4,14,188 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 3,915 मरीजों की मौतें हो गई। वहीं 3 लाख 31 हजार 507 लोगों ने कोरोनो को हराया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...