1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. ब्रिटिश राज में जो नहीं हुआ वो आज हम लोग देख रहे हैं- कांग्रेस नेता रंजन

ब्रिटिश राज में जो नहीं हुआ वो आज हम लोग देख रहे हैं- कांग्रेस नेता रंजन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए यूपी प्रशासन ने 1.04 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया है। इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, ब्रिटिश राज में जो नहीं हुआ वो आज हम लोग देख रहे हैं। ब्रिटिश की तहज़ीब को उधार लेकर उनसे आगे निकलने की कोशिश की जा रही है। इसमें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इसी के साथ रंजन चौधरी ने कहा कि,  ब्रिटिश जो कर नहीं पाया हमने वो मोदी सरकार ने कर दिखाया।

साथ ही उन्होंने कहा कि, बीजेपी की जिस भी राज्य में सरकार है वहां के लोगों में शांति नाम की चीज बची ही नहीं है। उपद्रव कौन है, यह सबको पता है। आम जनता उपद्रवी नहीं है सरकार खुद उपद्रवी है। सरकार अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकती है। इसका नाजरा हमने सीएए के प्रदर्शन के दौरान देख लिया है। की कैसे प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को बुरी तरह पीटा है। कई लोगों की जान भी चले गई है।

सरकार उन पीड़ित परिवारों को परेशान कर रही है। ऐसा माहौल देश में कभी भी नहीं देखा गया है। बीजेपी सरकार लोगों के हित के लिए नहीं अपने हित के बारे में सोचती आई है और लोगों को बस झूठे भाषण के अलावा कुछ नहीं दिए है। देश का युवा बेराजगारी के होने के कारण आत्महत्या कर रहा है। बता दें कि, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...