चौदह फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में देश की वीर जवानों के काफिले पर आंतकी हमला हुआ था। वहीं, पुलवामा हमले के एक साल बीत चुके है। देश का हर नागरिक आज शहीद जवानों को सलाम कर रहा है। साथ ही केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने भी अपने जवानों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जारिए अपनी भावनाएं व्यक्त की है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोए नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोए नहीं। इसी के साथ लिखा कि, हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं। हम अपने देश के उन सपूतों और अपने भाईयों को सलाम करते हैं। जिन्होंने पुलवामा में हुए हमले में देश के जवान शहीद हो गए। हम उन शहीद भाईयों के परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
आपको बता दें कि, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जवानों के काफिलें पर हमला किया था। जिसमें देश के चालीस वीर जवान शहीद हो गए।