1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का राज्यसभा में बड़ा बयान, कहा अबतक के बातचीत में हमने कुछ भी नहीं गंवाया है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का राज्यसभा में बड़ा बयान, कहा अबतक के बातचीत में हमने कुछ भी नहीं गंवाया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का राज्यसभा में बड़ा बयान, कहा अबतक के बातचीत में हमने कुछ भी नहीं गंवाया है

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को LAC पर राज्यसभा में बयान दिया है। आपको बता दें कि विपक्ष ने चीन द्वारा भारतीय जमीन पर कब्जा करने का मामला उठाया था। जिसके बाद रक्षामंत्रा राजनाथ सिहं ने राज्यसभा में भारत द्वारा किए गये प्रयास को भी बताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में चीन सीमा विवाद और पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति पर जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को चीन ने दोनों देशों के बीच तनाव कम होने और सेनाओं के पीछे हटाने पर सहमति बनने का दावा किया था।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अबतक के बातचीत में हमने कुछ भी नहीं गंवाया है। उन्होने कहा कि पिछले साल चीन द्वारा भारतीय सैनिको पर हमला किया गया था। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी कार्रवाई की थी।

दोनो देशों के सेनाओं द्वारा LAC पर हुई झड़प से वहां काफी तनाव की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद भारत ने चीन से मिलिट्रि संवाद करने की कोशिश की। उन्होने आगे कहा कि सीनियर कमांडर्स के स्तर पर 9 दौर की वार्ता हो चुकी है।

राजनयिक स्तर पर भी WMCC  का तहत बैठकें होती रही है। उन्होने कहा कि इस वार्ता का ही फल है कि पैंगोंग लेक के साथ साउथ पैंग पर डिसएंगेजेमंट का समझौता हो गया है।

इससे पहले बुधवार को चीन ने दोनों देशों के बीच तनाव कम होने और सेनाओं के पीछे हटाने पर सहमति बनने का दावा किया था। इसको लेकर कांग्रेस ने कल सदन में सवाल पूछा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...