1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आखिर कौन है वंदना चौहान, जिन्होंने संसद सत्र के दौरान अपनी ओर खिंची थी सबकी निगाहें

आखिर कौन है वंदना चौहान, जिन्होंने संसद सत्र के दौरान अपनी ओर खिंची थी सबकी निगाहें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आखिर कौन है वंदना चौहान, जिन्होंने संसद सत्र के दौरान अपनी ओर खिंची थी सबकी निगाहें

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसान आंदोलन पर बोल रहे थे। जिस वक्त सभी की कानें तो कृषि मंत्री की ओर था, लेकिन उनकी निगाहें कहीं और थी। जिसे लेकर लगातार चर्चा होता रहा कि आखिर उनकी निगाहें कहां थी, तो आपको हम बता दें कि उनका ध्यान कहीं और नहीं बल्कि उप सभापति वंदना चौहान की ओर था।

आखिर कौन है उप सभापति वंदना चौहान?

वंदना चौहान महाराष्ट्र से राज्यसभा की सदस्य हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इनको राज्य सभा भेजा है। 6 जुलाई 1961 के महाराष्ट्र की पुणे में जन्मी वंदना चौहान की शादी हेमंत चौहान से हुई है। इनकी दो बेटियां हैं। पहली बेटी का नाम दिव्या है तो वहीं दूसरी बेटी का नाम प्रियंका है।

आपको बता दें कि इस दौरान कृषि मंत्री तीनों कृषि कानून जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अपना भाषण दे रहें थे। इस दौरान उन्होने तीनों कृषि कानूनों में संशोधन की भी बात कही है। उन्होने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि “मैं प्रतिपक्ष का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने किसान आंदोलन पर चिंता की और आंदोलन के लिए सरकार को जो कोसना आवश्यक था उसमें भी कंजूसी नहीं की और कानूनों को जोर देकर काले कानून कहा। मैं किसान यूनियन से 2 महीने तक पूछता रहा कि कानून में काला क्या है।

वहीं उप सभापति वंदना चौहान ने सदन को सुचारु रुप से चलाने का प्रयास किया। सदन में मच रहे हल्ला-गुल्ला को शांत कराने की कोशिश की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...