कहते है की जो शिकार करना जानता है जंगल उसी का होता है। जंगल में या तो आप शिकार कर लेंगे या किसी के शिकार बन जायेगे।
एक फेमस कहावत है की रोज़ सुबह उठकर शेर भागता है की आज हिरन नहीं मिला तो भूखा रह जाऊंगा और हिरन भी रोज़ सुबह उठकर भागता है की आज नहीं भागा तो मारा जाऊंगा। हिरन हो या शेर भागना तो पड़ेगा और यही कानून है।
आम तौर पर जानवरों की लड़ाई के वीडियो बड़े वायरल होते है। तेंदुए के बारे में कहा जाता है कि उसकी किसी पर निगाह पड़ जाए तो उसका जीवन खत्म समझिये लेकिन एक ऐसा जानवर भी है जो उसे बेहाल कर सकता है।
पॉर्कुपाइन नाम का एक जीव है जिसके शरीर पर भयंकर कांटे होते है। खतरा भांप कर वो उन्हें फैला देता है और अपनी रक्षा करता है। इस वीडियो में आप देख सकते है की जैसे ही तेंदुआ उसकी और बढ़ा उसने कांटे चुभो दिए।
आम तौर पर ऐसा कम होता है लेकिन तेंदुए ने उसे छोड़ दिया। उसका कारण यह है कि पॉर्कुपाइन के शरीर के कांटे इतने खतरनाक होते है कि अगर ये मुँह में फंस जाए तो फिर उस जानवर की जान कोई नहीं बचा सकता।