1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में बढ़ते कोरोना के लिए ये 10 राज्य हैं जिम्मेदार, महाराष्ट्र-पंजाब सबसे ऊपर

देश में बढ़ते कोरोना के लिए ये 10 राज्य हैं जिम्मेदार, महाराष्ट्र-पंजाब सबसे ऊपर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में बढ़ते कोरोना के लिए ये 10 राज्य हैं जिम्मेदार, महाराष्ट्र-पंजाब सबसे ऊपर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी दूसरे लहर के साथ वापसी कर ली है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल जैसे राज्य कोरोना के दूसरे लहर की चपेट में आ गये हैं। इसीके साथ सरकार कोरोना वैक्सीन लगवाने पर जोर दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाकर देश का वैक्सीन के प्रति और विश्वास बढ़ाया है। 15 मार्च को कोराना वैक्सीन लगने की शुरुआत हुई थी,अबतक वैक्सीन लगने वालों की संख्या 3 मिलियन पार कर गई है। सवाल यह है कि बढ़ते कोरोना महामारी के बीच वैक्सीन कितना कारगर है।

आपको बता दें कि देश में कोरोना की चपेट में 14 लाख 9 हजार 831 लोग आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 24 हजार 492 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहां 131 लोगो ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवाई है। जिसके बाद देश में जान गंवाने वालों का टोटल ऑकड़ा 58 हजार 856 तक पहुंच चुकी है।

कोरोना महामारी के दूसरे लहर के लिए देश के ये 10 राज्य सीधे-सीधे जिम्मेदार ठहराये जा सकते हैं। इन राज्यों के ऑकड़े के हिसाब से देखें तो पहले नंबर पर महाराष्ट्र है। वही दूसरे नंबर पर पंजाब,तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर गुजरात,पांचवें नंबर पर छत्तीसगढ़, छठें नंबर पर मध्य प्रदेश,सातवें नंबर पर तमिलनाडु, आठवें नंबर पर हरियाणा,नौवें नंबर पर दिल्ली और दसवें नंबर पर आंध्र प्रदेश है।

इन 10 राज्यों में कोरोना में मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहें हैं। वहीं केरल और ओडिशा में राहत दिखाई दे रही है। इन दो राज्यों में मामले घट रहें हैं। पहले पायदान पर रहे महाराष्ट्र में  पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामला सामने आया है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में मरने वालों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 48 , पंजाब के 27 और केरल के 11 लोग थे। आंकड़ों के मुताबिक, देश में वायरस से अभी तक 1,58,856 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,909, तमिलनाडु के 12,551, कर्नाटक के 12,397, दिल्ली के 10,944, पश्चिम बंगाल के 10,295, उत्तर प्रदेश के 8,748 और आंध्र प्रदेश के 7,185 लोग हैं।

वहीं दूसरी तरफ सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 30 लाख लोंगो को कोराना के टीके लगाये गये। इसके साथ ही टीकों की कुल संख्या तीन करोड़ 29 लाख 47 हजार 432 हो गई है।15 दिन के अंदर 60 साल से ज्यादा उम्र के एक करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैं। पहली खुराक के तौर पर  2,70,79,484 जबकि दूसरी खुराक के रूप में 58,67,948 टीके लगाए गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...