1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट, संसद में पार्टी की कमान संभालेंगे राहुल गांधी?, होगी अधीर रंजन की छुट्टी

कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट, संसद में पार्टी की कमान संभालेंगे राहुल गांधी?, होगी अधीर रंजन की छुट्टी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट, संसद में पार्टी की कमान संभालेंगे राहुल गांधी?, होगी अधीर रंजन की छुट्टी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र शुरु होने वाला है, जिसको लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। सत्र शुरु होने से पहले पीएम मोदी ने लगभग सभी दिग्गज चेहरों को बदल दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कई मंत्रियों के मंत्रालय बदल दिए, तो कई मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी में भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। कयास लगाया जा रहा है कि अधीर रंजन चौधरी की जगह लोकसभा में किसी और को कमान दी जाएगी।

आपको बता दें कि बुधवार 14 जुलाई शाम को कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने अहम बैठक बुलाई है। संसदीय रणनीति समूह की बैठक में सबकी नजरें राहुल गांधी पर होंगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्‍या वे अपनी हिचक छोड़कर नेतृत्‍व का जिम्‍मा संभालेंगे?

मानसून सत्र से पहले बदलाव की सुगबुगाहट इस उम्‍मीद के साथ शुरू हुई है कि राहुल गांधी आखिरकार लोकसभा में पार्टी का नेतृत्‍व कर सकते हैं। लेकिन इसका भी फैसला राहुल गांधी को ही करना है कि वे पद संभालेंगे या नहीं। वहीं दूसरी ओर अगर राहुल गांधी लोकसभा में नेतृत्‍व से मना करते हैं तो फिर कांग्रेस को तय करना होगा कि चौधरी को हटाया जाए या नहीं।

इसके बाद भी अधीर रंजन चौधरी को हटाने का फैंसला कांग्रेस पार्टी करती है तो पंजाब के किसी नेता को जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है। अब कांग्रेस की नजर पंजाब के विधानसभा चुनावों पर होगी। जिसके देखते हुए संभावित उम्मीदवारों में सांसद मनीष तिवारी और रवनीत सिंह बिट्टू का नाम आगे चल राह है। इन दोनो के अलावा शशि थरूर, गौरव गोगोई और उत्‍तम रेड्डी का नाम चल रहा है।

आपको बता दें कि दोबारा अध्‍यक्ष पद संभालने से राहुल गांधी बार-बार इनकार करते रहे हैं। वहीं कांग्रेस के ज्‍यादातर नेता चाहते हैं कि पार्टी की कमान गांधी परिवार के हाथ में ही रहे। कुछ वरिष्‍ठ नेताओं ने खुलकर कहा कि संगठन में बड़े बदलावों की जरूरत है, ताकि कांग्रेस को पुर्नजीवित किया जा सके। पिछले दिनों खबर थी कि पार्टी में बड़े बदलाव के लिए तीन फॉर्म्‍युले तय किए गए हैं।

पार्टी द्वारा तय किए गये फॉर्मूलें को देखें तो राहुल गांधी अभी भी परिवार से अलग किसी को अध्यक्ष बनाने की अपनी बात पर कायम हैं। अगर यह दबाव बना रहा तो राहुल खुद लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने को तैयार हो सकते हैं। दूसरे फॉर्मूले के तहत सोनिया गांधी को ही 2024 तक पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने पर पार्टी आग्रह कर सकती है। तीसरे फॉर्म्युले के तहत राहुल गांधी ही दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए दबाव बनाया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...