1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. Farmer Welfare : हंगामे ने रोकी किसानों की आवाज़, शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर वार!

Farmer Welfare : हंगामे ने रोकी किसानों की आवाज़, शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर वार!

Farmer Welfare : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में विपक्ष के रवैये पर नाराज़गी जाहिर की है। कहा सरकार किसानों के लिए चल रही योजनाओं और उनके हित में उठाए गए कदमों को सदन के माध्यम से पूरे देश के सामने रखना चाहती थी | लेकिन विपक्ष की हंगामेबाज़ी से न सिर्फ लोकतांत्रिक मर्यादाएं टूटी हैं, बल्कि करोड़ों मेहनतकश किसानों का भी अपमान हुआ है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Farmer Welfare : हंगामे ने रोकी किसानों की आवाज़, शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर वार!

Farmer Welfare : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में विपक्ष के रवैये पर नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज संसद में कृषि, किसान और ग्रामीण विकास जैसे जनहित के अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी थी। प्रश्नकाल के लिए तय 11 सवाल सीधे तौर पर किसानों और गांवों से जुड़े थे, लेकिन दुर्भाग्यवश विपक्ष के अनावश्यक हंगामे के कारण ये चर्चा हो ही नहीं सकी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संसद लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है और इसमें सकारात्मक चर्चा लोकतंत्र की आत्मा होती है। लेकिन विपक्ष की हंगामेबाज़ी से न सिर्फ लोकतांत्रिक मर्यादाएं टूटी हैं, बल्कि करोड़ों मेहनतकश किसानों का भी अपमान हुआ है। उन्होंने बताया कि वे लगातार विपक्ष से यह अनुरोध करते रहे कि किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने दें, लेकिन विपक्ष चर्चा के लिए तैयार ही नहीं हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों के लिए चल रही योजनाओं और उनके हित में उठाए गए कदमों को सदन के माध्यम से पूरे देश के सामने रखना चाहती थी, लेकिन विपक्ष का रवैया केवल शोरगुल और बाधा उत्पन्न करने तक सीमित रहा। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि देश यह सब देख रहा है और जनता को पता चल रहा है कि वास्तव में कौन किसानों के साथ खड़ा है और कौन सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए हंगामा कर रहा है।

यह बयान विपक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है और दर्शाता है कि किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है, लेकिन विपक्ष इस गंभीरता को नज़रअंदाज़ कर रहा है, जिससे जनहित के विषय चर्चा से वंचित रह जाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...