1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव के आए नतीजे हमारी पार्टी के लिए यह बेहद निराशाजनक है- कांग्रेस नेता सिंधिया

दिल्ली चुनाव के आए नतीजे हमारी पार्टी के लिए यह बेहद निराशाजनक है- कांग्रेस नेता सिंधिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव के आए नतीजे हमारी पार्टी के लिए यह बेहद निराशाजनक है- कांग्रेस नेता सिंधिया

राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे ग्यारह फरवरी को सामने आ गए है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है। आप को 70 में से 62 सीटें मिली है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मात्र आठ सीटें ही मिल पाई। तो वहीं, कांग्रेस 2015 के चुनाव की तरह इस बार शून्य पर ही सिमट गई।

इस करारी के बाद कांग्रेस में घमासान मची हुई है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरूवार को चुनाव के आए नतीजों पर पत्रकारों से बात की और इस दौरान उन्होंने कहा कि, 11 फरवरी को दिल्ली चुनाव के आए नतीजे हमारी पार्टी के लिए यह बेहद निराशाजनक है।

साथ ही उन्होंने कहा कि, देश में बदलाव की हवा चल रही है। अब एक नई विचारधारा और एक नई कार्य प्रक्रिया की तत्काल आवश्यकता है। देश बदल गया है, इसलिए हमें देश के लोगों के साथ नए तरीके से सोचने और जुड़ने का विकल्प चुनना होगा।

बता दें कि, दिल्ली महिला कांग्रेस चीफ शर्मिष्ठा मुखर्जी ने नतीजे वाले दिन भी ट्वीट कर कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विभाजनकारी और केजरीवाल स्मार्ट पॉलिटिक्स कर रहे हैं तो हम (कांग्रेस) क्या कर रहे हैं?  साथ ही शर्मिष्ठा ने कहा कि, हम फिर से दिल्ली का विधानसभा चुनाव हार गए है।

आत्ममंथन बहुत हुआ अब कार्रवाई का समय है। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी चाको ने ट्विट कर कहा कि, आम आदमी पार्टी (आप) के उदय के बाद कांग्रेस कभी भी अपना वोट बैंक पाने में असमर्थ रही है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...