भारत में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि कल एक ही दिन में 32 हज़ार से अधिक मरीज मिले है और इसी के साथ देश में कुल मरीजों की संख्या दस लाख को पार कर गयी है।
देश में अबतक 9 लाख 68 हजार लोग कोरोना से पीड़ित है, इनमें से 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3 लाख 31 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं और महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।