रामायण और महाभारत लोगों का कितना पसंद आ रहे है इस बात का अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते है की दूरदर्शन पर इनका प्रसारण होने के बाद अब दो प्राइवेट चैनल्स ने इनका प्रसारण करने का निर्णय लिया है।
दरअसल ‘महाभारत’ का प्रसारण 4 मई से रोजाना शाम 7 बजे से 9 बजे तक कलर्स पर वहीं ‘रामायण’ का प्रसारण 4 मई शाम 7.30 बजे से स्टार प्लस पर होगा।
दोनों चैनेल्स से अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात को कन्फर्म किया है।
आपको बता दे, रामायण के 16 अप्रैल को प्रसारित किए गए एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा था जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।