1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर बिहार में एक बार फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम ने की थी धैर्य रखने की अपील

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर बिहार में एक बार फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम ने की थी धैर्य रखने की अपील

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर बिहार में एक बार फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम ने की थी धैर्य रखने की अपील

नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर एक बार फिर सरकार ने बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। जिसकी जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की। गुरूवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट सीएम नीतीश ने लिखा कि, ” आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई।”

 

उन्होंने लिखा कि, ” लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।” और जहां रहीं बात किन-किन सुविधाओं पर पाबंदियां रहेंगी, तो वो बिहार मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह शाम 4:40 बजे आयोजित वर्चुअल पीसी के दौरान बताएंगे।

 

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार ने कल ही इशारों- इशारों में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, “कोरोना महामारी से राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जांच बढ़ी है और आधारभूत संरचना की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच के साथ बिहारवासी कोरोना के खिलाफ इस जंग में सफल होंगे। हौसला और धैर्य बनाए रखें।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...