1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वार्ताकार लगातार दूसरे दिन बातचीत के लिए शाहीन बाग पहुंचे

वार्ताकार लगातार दूसरे दिन बातचीत के लिए शाहीन बाग पहुंचे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वार्ताकार लगातार दूसरे दिन बातचीत के लिए शाहीन बाग पहुंचे

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टार (एनआरसी) के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि, देश हर नागरिक का अधिकार है कि वह अपने के लिए आंदोलन कर सकता है। लेकिन सब लोग सड़क बंद कर करके बैठ जाए तो ऐसे कैसे चलेगा। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगडे और साधना रामचंद्रन को प्रदर्शकारियों से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन लगातार दूसरे दिन बातचीत के लिए शाहीन बाग पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है। बता दें कि, वार्ताकारों द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के बाद एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त वार्ताकार कल हमारे पास आएं थे, हमने अपनी बात रखी और उन्होंने अपनी। मैं कोर्ट से अपील करती हूं कि वो हमारी बात सरकार तक पहुंचाएं। अगर ये नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को वापस ले लेंगे तो हम दस मिनट में ये जगह खाली कर देंगे।

आपको बता दें कि,. बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन बातचीत के लिए शाहीन बाग पहुंचे। शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने पत्रकारों से बातचीत की और बताया कि, हमने प्रदर्शनकारियों के साथ पहली मुलाकात की। शाहीन बाग में माताओं से, बहनों से, नागरिकों से मिले और उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...