1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चक्रवात यास का असर भीषण तूफान के साथ बंगाल के कई जिलों में रहेगा, बिहार में भी दिखेगा असर

चक्रवात यास का असर भीषण तूफान के साथ बंगाल के कई जिलों में रहेगा, बिहार में भी दिखेगा असर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चक्रवात यास का असर भीषण तूफान के साथ बंगाल के कई जिलों में रहेगा, बिहार में भी दिखेगा असर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: चक्रवात ताउ-ते ने जिस तरीके से पश्चिमी प्रदेशों में तबाही मचाई थी, ठीक उसी प्रकार यास ने भी पूर्वी इलाकों में अपना कहर बरपाया है। ताउ-ते की तबाही का मंजर देखने के बाद सरकार चक्रवात यास के आने से पहले ही सभी तैयारी कर ली थी। इसी का परिणाम है कि इस चक्रवात से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यास का असर ओडिशा और बंगाल दिखने में लगा है। जिस तरह से यहां भीषण तूफान तांडव मचा रहा उससे हाजारों पेड़ और कई कच्चे मकानों को तहस-नहस करके रख दिया है।

आपको बता दें कि लगभग 140 किमी प्रति घंटे से तेज हावाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है। इससे निपटने के लिए NDRF और SDRFकी टीमें तैनात हैं। जहां वह अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचनाने में लगे हुए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को अगले 1-2 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

बंगाल के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 1-3 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा, हुगली उत्तर और दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, मुर्शिदाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली और तेज़ हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे और हल्की से मध्यम बारिस की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे बताया है कि तूफान कमजोर होकर गहरे दबाव में तबदील हो चुका है। बावजूद इसके तूफान उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा। 26 मई को यास पूर्वी तटों से टकराया था, जबकि बुधवार को बेहद गंभीर हो गया था।

चक्रवात यास का असर पटना मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर से मूव करने के कारण बिहार में भी तूफान का असर होगा। 27 मई तक राज्य में बारिश के आसार है। इसी के साथ अगले पांच दिनों तक जमुई, नवादा, गया, भभुआ, औरंगाबाद में बादल छाए रहेंगे।

वहीं तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा में दिखाई दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवात प्रभावित जिलों के करीब 128 बाढ़ प्रभावित गांवों के परिवारों के लिए 7 दिन की राहत की घोषणा की है। साथ ही कहा कि जिले में 80 प्रतिशत आपूर्ति अगले 24 घंटे के दौरान बहाल कर दी जाएगी।

चक्रवात से निपटने के लिए विशाखापत्तनम से 7 भारतीय नौसेना की टीमें, जिसमें 2 डाइविंग और 5 बाढ़ राहत दल (FRT) शामिल हैं, ने 3 अलग-अलग स्थानों पश्चिम बंगाल में दीघा, फ्रेजरगंज और डायमंड हार्बर पर चक्रवाती तूफान के बाद आई तबाही के बाद राहत अभियान चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण झारखंड और आस-पास के उत्तर आंतरिक ओडिशा पर गहरा डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 07 किमी प्रति घंटे के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।  27 मई को दक्षिण झारखंड और पड़ोस में जमशेदपुर के पश्चिम-दक्षिण में लगभग 70 किमी और रांची के दक्षिण-पूर्व में 70 किमी पर केंद्रित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...