1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वैक्सीन के ताजा ऑकड़े पर बोला केंद्र, कहा-राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी मौजूद है 2.87 करोड़ से अधिक डोज

कोरोना वैक्सीन के ताजा ऑकड़े पर बोला केंद्र, कहा-राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी मौजूद है 2.87 करोड़ से अधिक डोज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वैक्सीन के ताजा ऑकड़े पर बोला केंद्र, कहा-राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी मौजूद है 2.87 करोड़ से अधिक डोज

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को मात देने के लिए वैक्सीन ही केलव एक मात्र हथियार है। देश में वैक्सीनेशन की प्रकृया तेजी से चल रही है। वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार मे ताजा जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 2.87 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके अभी भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अगले तीन दिनों में 52.26 लाख से अधिक खुराक देने की जानकारी दी।

मंत्रालाय ने आगे बताया कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र के माध्यम से मुफ्त चैनल और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से 28,50,99,130 वैक्सीन खुराक प्रदान की गई हैं। इसमें वेस्टेज सहित कुल खपत 25,63,28,045 खुराक है। मंत्रालय ने आगे बताया कि इसके अलावा, 52,26,460 से अधिक वैक्सीन खुराक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पास है और अगले तीन दिनों में प्रदेशों को मिल जाएगी।

आपको बता दें कि साल 2019 के अंत में चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस संक्रमण ने दो-तीन महीने के अंदर ही पूरी दुनिया में तबाही मचाना शुरू कर दिया था। 11 मार्च 2020 को इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित किया था। अब तक इस घातक संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन ही है।

वहीं देश में इस साल जनवरी माहीने से शुरू कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत कोवैक्सीन व कोविशील्ड की खुराकें दी जा रही हैं। अब इन दोनों के साथ रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V भी शामिल हो गई है।

देश में अब कोरोना संक्रमण के ऑकडे में कमीं आई है। ऑंकड़ों की मानें तो, पिछले 24 घंटों में 60,753 नए मामले सामने आए और 1,647 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 74 दिनों बाद सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.16 फीसद हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98 फीसद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...