1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल – हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वालों को पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा फूल देकर सम्मानित कराया

संभल – हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वालों को पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा फूल देकर सम्मानित कराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल – हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वालों को पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा फूल देकर सम्मानित कराया

जनपद संभल की चंदौसी में यातायात पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित करके हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वालों को पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा फूल देकर सम्मानित कराया।

आपको बता दें कि जनपद संभल के चंदौसी में आज करवाचौथ का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी को देखते हुए आज यातायात पुलिस ने यातायात माह के दौरान जनपद संभल की चंदौसी में एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए ऐसे लोगों को फूल देकर सम्मानित किया जोकि बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए हुए थे।

इस विषय में पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस समय यातायात माह चल रहा है। इसी के मद्देनजर उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में यातायात पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित करके ऐसे लोगों को फूल देकर सम्मानित किया जोकि बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए हुए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...