Shajapur News in Hindi

चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान, धार्मिक आयोजन में दिखा आस्था का उत्साह

चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान, धार्मिक आयोजन में दिखा आस्था का उत्साह

शाजापुर में आयोजित श्री हरिहर महाशिवपुराण कथा के दौरान चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं और कथाव्यास पंडित मोहित मेहता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए गन्ने के रस का वितरण किया गया तथा भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

रेलवे फाटक पर चलाया गया सुरक्षा जागरूकता अभियान, यात्रियों को दिए महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश

रेलवे फाटक पर चलाया गया सुरक्षा जागरूकता अभियान, यात्रियों को दिए महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश

शाजापुर के पीक्यूयू यार्ड क्षेत्र स्थित समपार फाटक क्रमांक 151 पर रेलवे प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ जवानों ने वाहन चालकों एवं राहगीरों को रेलवे फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। अभियान में 45 लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने बंद फाटक के नीचे से निकलने

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर गहराया संकट

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर गहराया संकट

शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य कर्मी पिछले 7 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और आमजन को विभिन्न कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नपा अध्यक्ष और सीएमओ के बीच टकराव, कांग्रेस ने अध्यक्ष को ठहराया शहर की बदहाली का जिम्मेदार

नपा अध्यक्ष और सीएमओ के बीच टकराव, कांग्रेस ने अध्यक्ष को ठहराया शहर की बदहाली का जिम्मेदार

शाजापुर नगर पालिका में अध्यक्ष प्रेम जैन और सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। अध्यक्ष के आरोपों के बाद कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर शहर की बदहाल व्यवस्था के लिए नपा अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया।

शाजापुर में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह 2026’ का भव्य समापन, 1100 खिलाड़ियों ने लिया भाग

शाजापुर में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह 2026’ का भव्य समापन, 1100 खिलाड़ियों ने लिया भाग

शाजापुर जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह 2026’ का समापन जिला मुख्यालय स्टेडियम में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में हुआ। एक माह चले इस शिविर में लगभग 1100 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को खेल को जीवन का हिस्सा बनाने और नियमित रूप से योग व प्राणायाम करने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों और

विश्व साइकिल दिवस पर शाजापुर में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस पर शाजापुर में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

शाजापुर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। माय भारत संगठन और मेरा युवा भारत के निर्देशन में आयोजित इस रैली को थाना कोतवाली प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 50 से 100 युवाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली का संदेश दिया।

शाजापुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन के बाद मामला दर्ज

शाजापुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन के बाद मामला दर्ज

शाजापुर में मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन और पुतला दहन के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक विरोध बताते हुए कहा कि वे अपने मुद्दों को लेकर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

शुजालपुर बयान के बाद शाजापुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

शुजालपुर बयान के बाद शाजापुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कल शाजापुर जिले में शुजालपुर में दिए गए एक बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पर पुतला दहन किया और नाराजगी व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग होना चाहिए और इस तरह के बयानों से राजनीतिक गरिमा प्रभावित होती है, वहीं प्रदर्शन को लेकर पहले से योजना बनाई गई थी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

शुजालपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों संग सुनी ‘मन की बात’, शुरू किया ‘कॉलेज चलो अभियान’

शुजालपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों संग सुनी ‘मन की बात’, शुरू किया ‘कॉलेज चलो अभियान’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में किसानों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने ‘कॉलेज चलो अभियान’ का शुभारंभ किया और किसानों से संवाद कर कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण किया, कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बालिकाओं के लाठी और योग प्रदर्शन की सराहना की।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कूली छात्रा घायल, साइकिल क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कूली छात्रा घायल, साइकिल क्षतिग्रस्त

शाजापुर जिले के शुजालपुर सिटी मंडी फोरलेन मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल से जा रही स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले

मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया शुजालपुर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया शुजालपुर का निरीक्षण

शाजापुर जिले के शुजालपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी दौरे को लेकर कलेक्टर ऋजु बाफना और यशपाल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने 9 माह से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे सारंगपुर बस स्टैंड से पकड़ा और आगे की जांच जारी है।

शाजापुर में जमीन विवाद बना रणक्षेत्र, फायरिंग और हिंसा का वीडियो वायरल

शाजापुर में जमीन विवाद बना रणक्षेत्र, फायरिंग और हिंसा का वीडियो वायरल

शाजापुर के कालापीपल क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये की जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने चार सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ

कालापीपल में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

कालापीपल में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

शाजापुर के कालापीपल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में लाठी-डंडों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और जेसीबी से हमला जैसी घटनाएं सामने आई हैं। आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही थी। मामले को लेकर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग

जमीन विवाद में महिला से अभद्रता, SP कार्यालय पहुंची पीड़िता को मिला न्याय का भरोसा

जमीन विवाद में महिला से अभद्रता, SP कार्यालय पहुंची पीड़िता को मिला न्याय का भरोसा

शाजापुर जिले के ग्राम मोहम्मदपुर पुवडिया में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह SP कार्यालय पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP के निर्देश पर अजाक थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।