Fuel Price Hike News in Hindi

बुरहानपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, पेट्रोल पंपों पर बांटी मेलोडी चॉकलेट

बुरहानपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, पेट्रोल पंपों पर बांटी मेलोडी चॉकलेट

बुरहानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को मेलोडी चॉकलेट बांटी और सरकार पर महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बढ़ती कीमतों से परेशान है। यह “मीठा विरोध” शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार घिरी, उमंग सिंघार ने मांगी VAT में कटौती

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार घिरी, उमंग सिंघार ने मांगी VAT में कटौती

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए VAT और सेस में कटौती की मांग की है। उनका कहना है कि भोपाल में पेट्रोल की कीमत दिल्ली से काफी ज्यादा है और राज्य सरकार ईंधन पर भारी टैक्स वसूल रही है। सिंघार ने कहा कि महंगे डीज़ल और पेट्रोल का असर परिवहन से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं की

ईंधन महंगाई से बढ़ी जनता की परेशानी, विपक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना

ईंधन महंगाई से बढ़ी जनता की परेशानी, विपक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। लगातार महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से लोगों का बजट प्रभावित हुआ है और सोशल मीडिया व राजनीतिक मंचों पर सरकार के खिलाफ प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी दलों ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, जबकि सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और आयात

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने नानके पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को धक्का देकर “धक्का मार्च” निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की।