मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अत्याधुनिक और हाईटेक गौशाला बनने जा रही है, जो देशभर में मिसाल कायम करेगी। 25 एकड़ में फैली इस गौशाला का निर्माण 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यहां एक साथ 10,000 गायों की देखभाल होगी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अत्याधुनिक और हाईटेक गौशाला बनने जा रही है, जो देशभर में मिसाल कायम करेगी। 25 एकड़ में फैली इस गौशाला का निर्माण 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यहां एक साथ 10,000 गायों की देखभाल होगी।
छिंदवाड़ा जिले के खकराचौरई गांव में भेड़िए के हमले का बहादुरी से सामना करने वाली 65 वर्षीय भुजलो बाई ने अपनी हिम्मत और साहस का परिचय दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फोन पर उनसे बातचीत की, उनके साहस की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सतना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक का आयोजन प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली के पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की नामांकन रैली का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
भोपाल में आज से दो दिवसीय मध्य प्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 का शुभारंभ हो रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है।
हरियाणा में नायब सिंह सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिससे उनकी मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नायब सिंह सैनी को उनके मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करने की मांग जोर पकड़ रही है। कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को केंद्र के अनुसार 4% लंबित DA देने की अपील की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल, 10 अक्टूबर 2024 को सम्पदा 2.0 सॉफ्टवेयर का शुभारंभ करेंगे, जिससे संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया और भी आसान और डिजिटल हो जाएगी। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा।
श्योपुर जिले के वीरपुर मुख्यालय में आज संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 18.94 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 38.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भाजपा के लिए जोरदार चुनाव प्रचार किया, जिसके चलते पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की 5 सीटों पर किए गए उनके प्रचार में भाजपा को जबरदस्त जीत मिली।
मध्य प्रदेश में नक्सलवाद ने एक दौर में बेहद भयावह रूप धारण कर लिया था। वर्ष 1999 में प्रदेश के तत्कालीन परिवहन मंत्री लिखिराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने राज्य को झकझोर कर रख दिया था। लेकिन, वर्तमान में हालात काफी बदल चुके हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आज झज्जर में रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 'भाजपा का माहौल' है और पार्टी भारी बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी।
मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को राज्य का 35वां मुख्य सचिव (सीएस) नियुक्त किया है। 1989 बैच के इस अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अपनी सेवाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य और केंद्र के बीच सामंजस्य बढ़ाने के लिए उन्हें चुना है, ताकि मप्र को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों की समस्याओं को सुना गया है और सरकार प्रदेश के लिए सकारात्मक विपक्ष से भी बेहतर काम की उम्मीद करती है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने आज बुधवार (25 सितंबर) को शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें भोपाल के राजभवन में शपथ दिलाई। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, और कई अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।