1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: CM मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की दी जानकारी

MP News: CM मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की दी जानकारी

मध्य प्रदेश में नक्सलवाद ने एक दौर में बेहद भयावह रूप धारण कर लिया था। वर्ष 1999 में प्रदेश के तत्कालीन परिवहन मंत्री लिखिराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने राज्य को झकझोर कर रख दिया था। लेकिन, वर्तमान में हालात काफी बदल चुके हैं।

By: Rekha 
Updated:
MP News: CM मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की दी जानकारी

मध्य प्रदेश में नक्सलवाद ने एक दौर में बेहद भयावह रूप धारण कर लिया था। वर्ष 1999 में प्रदेश के तत्कालीन परिवहन मंत्री लिखिराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने राज्य को झकझोर कर रख दिया था। लेकिन, वर्तमान में हालात काफी बदल चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार से राज्य ने नक्सलवाद पर नियंत्रण पाया है।

नक्सलवाद पर नियंत्रण में ‘हॉक फोर्स’ की अहम भूमिका
सीएम मोहन यादव ने बैठक में बताया कि वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश सरकार ने नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष बल ‘हॉक फोर्स’ का गठन किया था। इस बल ने पिछले 5 वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष ध्यान दिया गया है। बालाघाट सबसे अधिक नक्सल प्रभावित है, जबकि मंडला और डिंडोरी में नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

राज्य और केंद्र का समन्वय
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से नक्सलवाद पर काबू पाया जा सकता है। हिंसक घटनाओं की सघन जांच, इंटेलिजेंस तंत्र को मजबूत करना, सड़क संपर्क में सुधार, मोबाइल नेटवर्क का उन्नयन और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। इन उपायों से नक्सलियों के प्रभाव को कमजोर किया गया है।

बालाघाट में नक्सली हिंसा की प्रमुख घटनाएं
मध्य प्रदेश में नक्सली गतिविधियां पहली बार 1990 में बालाघाट में देखी गईं। 1991 में बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस वाहन पर माइन ब्लास्ट किया था, जिसमें 9 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। 1999 में परिवहन मंत्री लिखिराम कांवरे की हत्या बालाघाट के रूपझर थाना क्षेत्र में नांरगी गांव के पास माइन विस्फोट से की गई थी, जो प्रदेश में नक्सलवाद की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक थी।

अब सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और ‘हॉक फोर्स’ की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में है, और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के प्रयास जारी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...