1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. विज्ञान भवन में आचार्य विद्यानंद जी को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, कहा- संतों का मार्गदर्शन अमूल्य

विज्ञान भवन में आचार्य विद्यानंद जी को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, कहा- संतों का मार्गदर्शन अमूल्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विज्ञान भवन में आचार्य विद्यानंद जी को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, कहा- संतों का मार्गदर्शन अमूल्य

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आचार्य विद्यानंद जी की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यानंद जी का जीवन संदेश देता है कि विकास और विरासत दोनों साथ चल सकते हैं। प्रधानमंत्री ने संत परंपरा को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत बताते हुए कहा कि संतों का मार्गदर्शन हमेशा अमूल्य रहेगा और देश के सामाजिक उत्थान में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ना है. इसी संकल्प को केंद्र में रखकर हम भारत के सांस्कृतिक स्थलों और तीर्थ स्थानों का भी विकास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके शताब्दी समारोह के दौरान डाक टिकट और सिक्के जारी किए.

आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि 28 जून 1987 को आचार्य विद्यानंद मुनिराज को ‘आचार्य’ की उपाधि मिली थी. यह सिर्फ सम्मान नहीं था बल्कि जैन संस्कृति को विचारों, संयम और करुणा से जोड़ने वाली ‘पवित्र धारा’ भी थी. आज जब हम उनकी 100वीं जयंती मना रहे हैं तो यह हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है |

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...