1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: सतना दौरे पर CM मोहन यादव, रामलीला महोत्सव में होंगे शामिल, संगठन चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक भी आज

MP News: सतना दौरे पर CM मोहन यादव, रामलीला महोत्सव में होंगे शामिल, संगठन चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक भी आज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सतना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक का आयोजन प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है।

By: Rekha 
Updated:
MP News: सतना दौरे पर CM मोहन यादव, रामलीला महोत्सव में होंगे शामिल, संगठन चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक भी आज

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सतना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक का आयोजन प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री खजुराहो के लिए रवाना होंगे, जहाँ से वे हेलीकॉप्टर द्वारा चित्रकूट के आरोग्य धाम जाएंगे और शाम को अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम

सुबह 11:00 बजे: प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव पर बैठक।
दोपहर 3:40 बजे: भोपाल से खजुराहो के लिए प्रस्थान।
शाम 4:30 बजे: खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा आरोग्य धाम, चित्रकूट, सतना आगमन।
शाम 7:00 बजे: रामलीला मंचन महोत्सव में शामिल होंगे और चित्रकूट में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

भाजपा की महत्वपूर्ण संगठन बैठक

प्रदेश भाजपा द्वारा आज आयोजित इस बड़े बैठक में संगठन चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। बैठक का उद्देश्य आगामी बूथ अध्यक्ष के चुनावों से लेकर प्रदेश स्तर तक की रणनीति तैयार करना है। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, और महामंत्री हितानंद के साथ सभी प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

गौरतलब है कि, 10 नवंबर से भाजपा बूथ अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके बाद मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...