Burhanpur News in Hindi

बुरहानपुर: किराना दुकान से नाबालिगों द्वारा शराब बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

बुरहानपुर: किराना दुकान से नाबालिगों द्वारा शराब बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील के सोनूद गांव में किराना दुकान से नाबालिग बच्चों द्वारा शराब बेचने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब बिक्री के आरोप लगाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला ने आबकारी विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट में बड़ा उछाल, CM मोहन यादव ने दिखाई विकास की राह

निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट में बड़ा उछाल, CM मोहन यादव ने दिखाई विकास की राह

बुरहानपुर में आयोजित निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट में CM मोहन यादव शामिल हुए। निवेश बढ़कर 800 करोड़ पहुंचा, उद्योगों को बढ़ावा और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस।

CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, औद्योगिक विकास से युवाओं को रोजगार

CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, औद्योगिक विकास से युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुरहानपुर में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्योगों को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर सरकार ने अपना फोकस दोहराया।

चुनाव नहीं, सिर्फ सहमतिः बुरहानपुर की ‘पिंक पंचायत’ मांजरोद कला में महिलाओं के हाथों लिखा जा रहा विकास का नया इतिहास!

चुनाव नहीं, सिर्फ सहमतिः बुरहानपुर की ‘पिंक पंचायत’ मांजरोद कला में महिलाओं के हाथों लिखा जा रहा विकास का नया इतिहास!

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने कभी यहां चुनाव होते नहीं देखे। हमेशा आपसी सहमति से प्रतिनिधि चुने जाते हैं। यही एकता और महिलाओं की मजबूत भागीदारी इस पंचायत को खास बनाती है।

पेट्रोल की क़िल्लत से लोग परेशान, कंपनी से तेल सप्लाई न होने के चलते पट्रोल पंप हुए खाली

पेट्रोल की क़िल्लत से लोग परेशान, कंपनी से तेल सप्लाई न होने के चलते पट्रोल पंप हुए खाली

दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से 15 से 20 किलोमीटर का सफर तय कर आए लोग जब पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं, तो उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।

घाघरला के श्मशान घाट की बदहाल तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल

घाघरला के श्मशान घाट की बदहाल तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल

स्थिति इतनी खराब है कि श्मशान घाट में बना टीन शेड भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे बरसात या तेज धूप के दौरान अंतिम संस्कार करने आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विकास के दावों पर सवाल: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे नादियामाल के 250 परिवार

विकास के दावों पर सवाल: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे नादियामाल के 250 परिवार

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली, पानी, आंगनवाड़ी और स्कूल की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं वहीं बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

अडगांव में बाबा साहब के अपमान पर बवाल: बैनर फाड़ने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा समाज

अडगांव में बाबा साहब के अपमान पर बवाल: बैनर फाड़ने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा समाज

17 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में गांव में जुलूस निकाला जाना था। उससे पहले ही कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से बैनर को नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ताप्ती बनी संकट की धारा: राजघाट पर हजारों मछलियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल!

ताप्ती बनी संकट की धारा: राजघाट पर हजारों मछलियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल!

ताप्ती नदी का पानी अब गंभीर रूप से दूषित हो चुका है। शहर के गंदे नालों का पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण जल प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर जलीय जीवों पर पड़ रहा है।

सड़क दुर्घटना में घायल को डायल-112 की तत्परता से मिला नया जीवन

सड़क दुर्घटना में घायल को डायल-112 की तत्परता से मिला नया जीवन

सूचना मिलते ही एफआरवी-07 बिना विलंब के घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य प्रारंभ किया। घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नेपानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय उपचार दिया गया।

देशभक्ति की धुनों से गूंजा बुरहानपुर: पुलिस बैंड भर्ती 2026 के लिए युवाओं में भरा जोश

देशभक्ति की धुनों से गूंजा बुरहानपुर: पुलिस बैंड भर्ती 2026 के लिए युवाओं में भरा जोश

पुलिस बैंड भर्ती 2026 के प्रचार हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित। प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों की आकर्षक प्रस्तुति, युवाओं को किया गया प्रेरित।