1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पेट्रोल की क़िल्लत से लोग परेशान, कंपनी से तेल सप्लाई न होने के चलते पट्रोल पंप हुए खाली

पेट्रोल की क़िल्लत से लोग परेशान, कंपनी से तेल सप्लाई न होने के चलते पट्रोल पंप हुए खाली

दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से 15 से 20 किलोमीटर का सफर तय कर आए लोग जब पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं, तो उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।

By: Naredra 
Updated:
पेट्रोल की क़िल्लत से लोग परेशान, कंपनी से तेल सप्लाई न होने के चलते पट्रोल पंप हुए खाली

बुरहानपुरः शहर के पुष्पक बस स्टैंड स्थित मिर एंड कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी से सप्लाई प्रभावित होने के कारण पेट्रोल वितरण रुका है। पेट्रोल की मांग लगातार बढ़ने और कंपनी से समय पर सप्लाई नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से 15 से 20 किलोमीटर का सफर तय कर आए लोग जब पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं, तो उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। शहर के बीचो-बीच स्थित यह पेट्रोल पंप आम लोगों के लिए सबसे सुविधाजनक माना जाता है, लेकिन पेट्रोल खत्म होने से अब यही सुविधा परेशानी में बदल गई है।

सूत्रों के अनुसार,  कंपनी से पेट्रोल सप्लाई प्रभावित होने की बात सामने आ रही है, वहीं कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि बढ़ती कीमतों के चलते जानबूझकर पेट्रोल वितरण रोका जा रहा है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। स्थिति यह है कि सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन ज्यादातर लोगों को बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटना पड़ा। इससे आमजन में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

बुरहानपुर से संवाददाता राजवीर राठौर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...