1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अडगांव में बाबा साहब के अपमान पर बवाल: बैनर फाड़ने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा समाज

अडगांव में बाबा साहब के अपमान पर बवाल: बैनर फाड़ने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा समाज

17 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में गांव में जुलूस निकाला जाना था। उससे पहले ही कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से बैनर को नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

By: Naredra 
Updated:
अडगांव में बाबा साहब के अपमान पर बवाल: बैनर फाड़ने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा समाज

बुरहानपुरः जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अडगांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब असामाजिक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के बैनर को फाड़ दिया गया। इस घटना से आंबेडकर अनुयायियों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते लोग सड़कों पर उतर आए।

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में गांव में जुलूस निकाला जाना था। उससे पहले ही कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से बैनर को नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और गांव में उसका जुलूस निकालने की मांग की। उनका कहना था कि बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की डायल 112 टीम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने समाजजनों को आश्वासन दिया है कि मामले में अज्ञात आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल गांव में स्थिति शांत है, लेकिन लोगों का गुस्सा साफ तौर पर दिख रहा है। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

बुरहानपुर से संवाददाता राजवीर राठौर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...