Breaking News in Hindi

लखनऊ हादसे के बाद बुरहानपुर में कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू, फायर सेफ्टी पर नगर निगम सख्त

लखनऊ हादसे के बाद बुरहानपुर में कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू, फायर सेफ्टी पर नगर निगम सख्त

लखनऊ हादसे के बाद बुरहानपुर नगर निगम ने शहर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। कई संस्थानों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।

मैहर में अभिनेता ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की मदद से सुरक्षित मुंबई पहुंचे

मैहर में अभिनेता ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की मदद से सुरक्षित मुंबई पहुंचे

मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म शूटिंग के दौरान अभिनेता सत्येंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक निर्देशक पर मेहनताना नहीं देने और धमकी देने के आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद मैहर पुलिस ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें सुरक्षित मुंबई पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

सांसद रवि किशन ने शुरू किया पल्स पोलियो अभियान, 2027 चुनाव और विपक्ष के आरोपों पर भी बोले

सांसद रवि किशन ने शुरू किया पल्स पोलियो अभियान, 2027 चुनाव और विपक्ष के आरोपों पर भी बोले

गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल में सांसद रवि किशन ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया और अभिभावकों से बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने आरएनआई न्यूज़ से बातचीत में महंगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक और 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

कुकरू से सीएम मोहन यादव ने सुनी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने ब्यावरा की महिलाओं की सराहना की

कुकरू से सीएम मोहन यादव ने सुनी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने ब्यावरा की महिलाओं की सराहना की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के कुकरू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें संस्करण का श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक कचरे से इको-ब्रिक्स बनाने की पहल की सराहना की और गणेश महोत्सव पर मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं अपनाने का आह्वान किया।

सलकनपुर धाम में CCTV में दिखी बाघिन और शावक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

सलकनपुर धाम में CCTV में दिखी बाघिन और शावक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में लगातार तीन दिनों तक सीसीटीवी फुटेज में बाघिन और उसके शावकों की गतिविधियां दिखाई देने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारी समिति ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है, जबकि स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

बुधनी में 63 साल पुराने बिजली पोल को हटाने पर विवाद, 24 घंटे में विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

बुधनी में 63 साल पुराने बिजली पोल को हटाने पर विवाद, 24 घंटे में विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के बुधनी में 63 वर्ष पुराने बिजली पोल को हटाने की तैयारी को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि जहां प्रज्ज्वल योजना के तहत भूमिगत केबल का कार्य वर्षों से लंबित है, वहीं एक निजी आवेदन पर 24 घंटे में कार्रवाई शुरू कर दी गई। बिजली विभाग ने कहा है कि सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

कुकरू हिल स्टेशन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, महिलाओं से संवाद; पर्यटन और रोजगार बढ़ाने के दिए निर्देश

कुकरू हिल स्टेशन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, महिलाओं से संवाद; पर्यटन और रोजगार बढ़ाने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर बैतूल के कुकरू हिल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया, मावा निर्माण इकाई का निरीक्षण किया और सिपना सनसेट पॉइंट का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने कुकरू को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के निर्देश दिए।

भर्ती प्रक्रिया पर कांग्रेस के आरोपों का भाजपा ने किया पलटवार

भर्ती प्रक्रिया पर कांग्रेस के आरोपों का भाजपा ने किया पलटवार

भोपाल में भर्ती प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार तय प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत भर्तियां कर रही है और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस पर बिना तथ्यों के आरोप लगाने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस के प्रस्तावित साइकिल अभियान पर भाजपा का पलटवार

कांग्रेस के प्रस्तावित साइकिल अभियान पर भाजपा का पलटवार

भोपाल में कांग्रेस के प्रस्तावित साइकिल अभियान को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता कल्पेश ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अभियान पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि इसे युवाओं का समर्थन नहीं मिलेगा।

दिग्विजय सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, राम मंदिर फंड और कथित जमीन मामले पर लगाए गंभीर आरोप

दिग्विजय सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, राम मंदिर फंड और कथित जमीन मामले पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के उज्जैन दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण से जुड़े फंड के उपयोग पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

बिजली विभाग की लापरवाही, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम

बिजली विभाग की लापरवाही, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम

MP News: नैनपुर विकासखंड के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के ग्राम जहरमऊ में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक परिवार पर ऐसा कहर बनकर टूटी कि घर का इकलौता सहारा हमेशा के लिए छिन गया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ ईंधन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ ईंधन

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। 15 मई 2026 से शुरू हुई मूल्य वृद्धि के बाद अब तक ईंधन 7 रुपये प्रति लीटर से अधिक महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ते दामों से आम लोगों के बजट पर असर पड़ रहा है और सोशल मीडिया पर महंगाई को लेकर लोगों की नाराजगी भी देखने

मक्सी में जल संकट को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नगर परिषद का किया घेराव

मक्सी में जल संकट को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नगर परिषद का किया घेराव

शाजापुर जिले के मक्सी नगर में गंभीर जल संकट को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने नगर परिषद कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने खाली मटके लेकर नारेबाजी की और गेट पर मटके फोड़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल आपूर्ति में लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में तहसीलदार की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

शाजापुर में झूठे केस में फंसाने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

शाजापुर में झूठे केस में फंसाने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

शाजापुर जिले के बड़ोदिया इंदौर गांव में हुए विवाद को लेकर पीड़ित भेरूसिंह ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके भाई मानसिंह पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हैं। साथ ही आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष ने खुद को फंसाने के लिए झूठा मामला रचने और

रीवा घटना के विरोध में खंडवा में सकल जैन समाज की मौन रैली, संतों की सुरक्षा कानून की मांग

रीवा घटना के विरोध में खंडवा में सकल जैन समाज की मौन रैली, संतों की सुरक्षा कानून की मांग

खंडवा में रीवा में जैन साध्वी के साथ हुई घटना के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा मौन रैली निकाली गई। रैली घंटाघर क्षेत्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने जैन संतों और साध्वियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की और देशभर में हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता