उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी सात जिला अदालत परिसरों में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की सुविधा का संचालन किया है। इससे वकीलों और वादियों का अपने मामले के संबंध में शीर्ष अदालत के समक्ष पेश होने में सुविधा होगी।
शीर्ष अदालत की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, वीडियों काॅन्फ्रेंस कक्ष की सुविधा रोहिणी, द्वारका, पटियाला हाउस, साकेत, तीस हजारी, कड़कड़डूमा और राउज एवेन्यू जिला अदालतों में उपलब्ध रहेगी।
अधिसूचना के मुताबिक उच्चतम न्यायालय के समक्ष अपने मामलों की सुनवाई में पेश होने के लिए वकीलों और वादियों के लिए वीडियों काॅन्फ्रेंस की सुविधा का प्रबंध किया गया है।