1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अचानक श्री शीशगंज साहिब गुरुद्वारे पहुंचे पीएम मोदी, सड़कों पर नहीं था किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त

अचानक श्री शीशगंज साहिब गुरुद्वारे पहुंचे पीएम मोदी, सड़कों पर नहीं था किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त

By: Amit ranjan 
Updated:
अचानक श्री शीशगंज साहिब गुरुद्वारे पहुंचे पीएम मोदी, सड़कों पर नहीं था किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट के बीच लगातार मोदी सरकार पर नाकामियों का आरोप लग रहा है। विपक्षी पार्टियां जहां पिछले एक साल में कोरोना से लड़ने को लेकर बेड और ऑक्सीजन की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध ना कराने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं समय रहते अमेरिका की पीफाइजर वैक्सीन और रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को अनुमति ना देने को लेकर भी सवाल खड़ी कर रही है। और इस विकट स्थिति में पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग कर रही है।

आपको बता दें कि इन सभी आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अचानक गुरुद्वारा शीश गंज साहिब पहुंच गए। जहां उन्होंने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में पूजा अर्चना की और मत्था टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने यह दौरा बिना सुरक्षा मार्ग और विशेष सुरक्षा व्यवस्था के किया।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मोदी जिस समय गुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए ना ही अवरोधक लगाए गए थे। गुरुद्वारा जाने से पहले पीएम मोदी ने गुरु तेग बहादुर को नमन किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। पिछड़ों की सेवा करने के प्रयासों और अपने साहस के लिए दुनिया भर में उनका सम्मान है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ झुकने से इंकार कर दिया था। उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को मजबूती और प्रेरणा देता है।”

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को धूमधाम के साथ मनाने का फैसला किया था। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की पिछले दिनों एक बैठक भी हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव का अवसर एक राष्ट्रीय कर्तव्य है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...