1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर मे अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगी

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर मे अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर मे अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगी

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर ज‍िले में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी, जिससे पटाखे से होते हुए आग वहीं पर रखे एक गैस सिलेंडर में लग गई और सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिसकी वजह से 4 लोगों की मौत हुई हैं। घटना की जांच की जा रही हैं।

घटना कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 की है जहां के एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भयंकर विस्फोट हुआ जिसमें चार लोगों की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई।

जिस घर में विस्फोट हुआ उसकी छतें उड़ गईं और घर खंडहर में तब्दील हो गया है। बताया जा रहा है कि घऱ में पटाखे का अवैध गोदाम था, जिसमें पटाखे रखे हुए थे।

घटना के बाद घर में अभी कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई हैं। पुल‍िस ने बताया क‍ि घनी आबादी में अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी, जिसमें विस्फोट हुआ हैं।

जानकारी के मुताब‍िक, द‍िवाली नजदीक आने के चलते बुधवार की सुबह लोग पटाखा बना रहे थे। उसी समय अचानक से विस्फोट हो गया और आग घर में रखे गैस सिलेंडर में लग गई और उससे हुए व‍िस्‍फोट में चार लोगों की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुल‍िस को दी। बता दें कि ज‍िले में अवैध पटाखा फैक्‍ट्री के ख‍िलाफ पुल‍िस ने अभ‍ियान चलाया हुआ हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...