1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कामयाबी : गलवान में पीछे हटी चीनी सेना, टेंट-सामान हटाए गए

कामयाबी : गलवान में पीछे हटी चीनी सेना, टेंट-सामान हटाए गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कामयाबी : गलवान में पीछे हटी चीनी सेना, टेंट-सामान हटाए गए

गलवान की झड़प के 20 दिन बाद चीन लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दो किलोमीटर पीछे हट गए है। नयी सैटेलाइट इमेज में ये सब बातों की पुष्टि हुई है।

लद्दाख में भारत-चीन के बीच 4 और पॉइंट्स पर विवाद है। ये पॉइंट- पीपी-14 (गलवान रिवर वैली), पीपी-15, हॉट स्प्रिंग्स और फिंगर एरिया हैं।

माना जा रहा है कि इन पर भी जल्द बात हो सकती है और दोनों देशों की सेना पीछे हट सकती है। भारत ने भी अपने सैनिक पीछे हटा लिए। दोनों ने मिलकर 4 किलोमीटर का नो-मैन जोन बना लिया है।

ज्ञात हो, 5 जुलाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारअजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसी के बाद चीन पीछे हटने पर राज़ी हुआ था।

गलवान घाटी में 15 जून को झड़प हुई, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...