श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्ष ने रविवार को वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पीएम राजपक्ष नई दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान से अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार करीब 10 बजे बाबतपुर के लाल बहादुर शासी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया।
श्रींलका के प्रधानमंत्री ने वाराणसी में अपने दौरे की शुरुआत ज्योर्तिलिंग बाबा विनाथ की पूजा-अर्चना से की। बता दें कि, श्रीलंका के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजपक्ष पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी आए हैं।
इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ की पूजा के अपरान में भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेशस्थली सारनाथ के मूलगंध कुटी विहार में बौध मंदिर में दर्शन-पूजन करने का उनका कार्यक्रम है, वह बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विदेशी मेहमान सारनाथ में धमेख स्तूप समेत अन्य पुरातात्विक महत्व के स्थानों का भ्रमण करेंगे। राजपक्ष के दौरे के मद्देनजर पूरे काशी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि राजपक्ष भारत की चार दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं।
प्राचीन धार्मिक नगरी में वाराणसी में पूजा-अर्चना के बाद सोमवार को वह दर्शन-पूजन के लिए भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया होते हुए तिरुपति जाएंगे। अगले दिन मंगलवार को भगवान वेंकटेर के सुप्रभात दर्शन करने के बाद वह स्वदेश के लिए रवाना जाएंगे।