किसानों के धान तौल न होने नाराज हरगांव विधायक सीतापुर तहसील के लालपुर मंडी के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे। एडीएम के आश्वासन पर 3 घंटे बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया ।
बता दें कि क्षेत्र के ग्राम लालपुर बाजार स्थित मंडी समिति स्थित धान के केंद्र में किसानों का धान कई कई दिनों से न तौले जाने के विरोध में हरगांव भाजपा विधायक सुरेश राही मंडी परिसर गेट के सामने सैकड़ों किसानों के साथ धरने पर उनकी मांगो को लेकर बैठ गए थे।
जब तक किसानों की तौल शुरू नहीं होगी। तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। भाजपा विधायक के धरने की खबर फैलते ही क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव कोतवाली प्रभारी ओपी राय मौके पर पहुँच गए।
विधायक ने जिलाधिकारी को तौल में हो रही धांधली से अवगत कराया। लेकिन विधायक द्वारा किसानों के हितों में धरना प्रदर्शन बढ़ता गया। वही मौजूद किसानों ने लहरपुर उपजिलाधिकारी राम दरस राम पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए।
वहां मौजूद किसानों की भीड़ ने लहरपुर एसडीएम चोर है। चोर के जमकर नारेबाजी भी की। मौके स्थिति न सुधरने पर अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित ने मौके पर जाकर विधायक से बात करके और धान की तौल कराने का भरोसा दिया और 3 धन क्रय केंद्रों पर तत्काल तौल शुरू करवाई।
साथ ही वहाँ पर एक एक सिपाही भी तैनात कर दिया और पूरे मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा भी दिलाया।