1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शिवसेना- दिल्ली हिंसा के वक्त गृहमंत्री शाह कहां थे और क्या कर रहे थे ?

शिवसेना- दिल्ली हिंसा के वक्त गृहमंत्री शाह कहां थे और क्या कर रहे थे ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शिवसेना- दिल्ली हिंसा के वक्त गृहमंत्री शाह कहां थे और क्या कर रहे थे ?

शिवसेना ने दिल्ली हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि, शाह कहां थे? क्या कर रहे थे? सामना में प्रधानमंत्री के तीन दिन बाद शांति के आवाहन करने पर उन्हें भी घेरा है। शिवसेना ने कहा है कि देश की राजधानी में 37 लोग मारे गए उनमें पुलिसक्रमी भी हैं तथा केंद्र का आधा मंत्रिमंडल उस समय अहमाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सिर्फ ‘नमस्ते, नमस्ते साहेब’ कहने के लिए गया था।

सामना में लिखा गया है कि, केंद्र में कांग्रेस अथवा दूसरे गठबंधन की सरकार होती तथा विरोधी सीट पर भारतीय जनका पार्टी का महामंडल होता तो दंगों के लिए गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा गया होता। गृहमंत्री के इस्तीफे के लिए दिल्ली में मोर्चा व घेराव का आयोजन किया गया होता। राष्ट्रपति भवन पर धावा बोला गया होता। गृहमंत्री को नाकाम ठहराकर ‘इस्तीफा चाहिए’ ऐसी मांग की गई होती, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि भाजपा सत्ता में है और विपक्ष कमजोर है। फिर भी सोनिया गांधी ने गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति की अपील को लेकर निशाना साधते हुए सामना में लिखा गया है कि, केंद्रीय गृहमंत्री व उनके सहयोगी अहमदाबाद में थे, उसी समय गृहविभाग के एक गुप्तचर अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या दंगों में हो गई। लगभग तीन दिनों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शांति बनाए रखने का अपील किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल चौथे दिन अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली की सड़कों पर लोगों से चर्चा करते दिखे, इससे क्या होगा? जो होना था वो नुकसान पहले ही हो चुका है।

सामना ने सवाल किया कि, सवाल ये है कि इस दौर में हमारे गृहमंत्री का दर्शन क्यों नहीं हुआ? देश को मजबूत गृहमंत्री मिला है लेकिन वे दिखे नहीं, इस पर हैरानी होती। विधानसभा चुनाव में अमित शाह गृहमंत्री होते हुए भी घर-घर प्रचार का पत्रक बांटते घूम रहे थे तथा इस प्रचार कार्य के लिए उन्होंने भरपूर समय निकाला था, लेकिन जब पूरी दिल्ली हिंसा की आग में जल रही थी तब यही गृहमंत्री कहीं दिखाई नहीं दिए औऱ इस पर विपक्ष संसद के अधिवेशन में हंगामा कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...