1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाहीन बाग का धरना पाकिस्तान को मजूबत करता है- योगी आदित्यनाथ

शाहीन बाग का धरना पाकिस्तान को मजूबत करता है- योगी आदित्यनाथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग का धरना पाकिस्तान को मजूबत करता है- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, 5 साल में केजरीवाल ने दिल्ली की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया।

योगी ने कहा कि, मुझे बताते हुए बहुत अफसोस है कि दिल्ली के अंदर पिछले 5 वर्ष के दौरान केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। केजरीवाल के नेतृत्व की सरकार ने अपनी ओर से तो यहां के लोगों के लिए कोई सुविधा नहीं दी। केन्द्र भी जो योजना देना चाहता था उसे दिल्ली में लागू नहीं होने दिया।

केजरीवाल ने कहा था- हर विधासनभा क्षेत्र में नए स्कूल और पाठशाला खोलेंगे, पाठशाला नहीं खोलीं लेकिन मोहल्ले-मोहल्ले मधुशालाएं खुलवा दिए। कहा था RO का पानी पिलाएंगे। RO का पानी तो नहीं पिलाया उल्टे यमुना जी के जल को और जहरीला बना दिया।

धारा 370 हटाने की हिम्मत मोदी जी ने दिखाई। उस समय दो लोगों की बोली पाकिस्तान के साथ मिलती थी। एक राहुल गांधी और दूसरे दिल्ली के मुख्यममंत्री अरविंद केजरीवाल। दोनों के स्वर उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलते थे।

दिल्ली की जनता को केजरीवाल पानी नहीं दे रहे हैं, दिल्ली की जनता को कोई सुविधा नहीं दे रहे हैं, लेकिन शाहीन बाग में बैठे लोगों को बिरयानी खिलाने का काम केजरीवाल कर रहे हैं। ये व्यक्ति वो हर काम करेगा जो देश के खिलाफ होगा। शाहीन बाग का धरना पाकिस्‍तान को मजबूत करता है। पीएम मोदी जी दिल्‍ली में यमुना जी को स्‍वच्‍छ करना चाहते थे, लेकिन केजरीवाल जी ने सहयोग नहीं किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...