1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाहीन बाग: प्रदर्शन के दौरान बंद कालिंदी कुंज रोड आज खोल दिया गया

शाहीन बाग: प्रदर्शन के दौरान बंद कालिंदी कुंज रोड आज खोल दिया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग: प्रदर्शन के दौरान बंद कालिंदी कुंज रोड आज खोल दिया गया

देशभर में पंद्रह दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर उग्र आंदोलन हुआ। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने सार्वजानिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया, देश में इस उग्र विरोध प्रदर्शन के कारण आंशति का माहौल बन गया था। तो वहीं कई राज्यों में धारा 144 भी लागू कर दी गई थी, पुलिस को प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने के लिए कड़े कदम उठाने पड़े। इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकिरयों की जान भी चली गई तो दूसरी तरफ ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा जिसमें कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीनों से लोग सड़क बंद करके विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रोड़ बंद होने से काफी लोगों को काभी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि,  भारतीय होने के कारण यह सबका अधिकार है कि,वह सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठा सकते है। लेकिन सब लोग ऐसे ही सड़क बंद करके बैठ जाएंगे तो ऐसे कैसे चलेगा।

वहीं आज शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान बंद कालिंदी कुंज रोड वाया नंबर-9 को खोल दिया गया। ये रास्ता पिछले दो महीने से ज्यादा बंद था। पुलिस ने माहौल को शांत करने के लिए ये रास्ता खोल दिया है। ताकी प्रदर्शनकारियों के कारण जाम न लगे और माहौल ज्यादा न बिगड़े।

बता दें कि, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील संजय हेगडे और साधना रामचंद्रन को प्रदर्शकारियों से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। दोनों वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। आज भी वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने आज शाहीन बाग पहुंची।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के दौरान कहा कि, मैंने कभी नहीं कहा कि आप पार्क में चले जाइए। मैं तो आगे के लिए कह रही थी, शाहीन बाग में एक बहुत खूबसूरत बाग बनना चाहिए, जिस पर हर हिन्दुस्तानी का हक होना चाहिए कि वो आ कर आंदोलन कर सके। सरकार सीएए और एनआरसी लाई है उनके साथ आप जा कर बात करें, वो आपके और सरकार के बीच की बात है। हम सुप्रीम कोर्ट से आए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...