राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे ग्यारह फरवरी को सामने आ गए हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल बधाई दी।
साथ ही उन्होंने कहा कि, जिन लोगों ने धर्म के मुद्दें को लेकर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश की है उन सबके लिए यह एक बड़ा सबक है। देश में बदलाव की हवा चल रही है। देश के लोगों को अब बीजेपी की रणनीति को बारे में पता चल रहा है। इसकी शुरूआत हो चुकी है, तभी तो लोगों ने आप को भारी मात्रा में वोट देकर शानदार जीत दर्ज करवाई है।
इसी के साथ कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर कहा कि, दिल्ली की जनता बहुत अच्छे से जानती है की उन्हे किस तरह की पार्टी चाहिए। लोगों ने एक पार्टी को चुना है जो लोगों के विकास के लिए काम करती है। इस चुनाव में बीजेपी बुरी तरह हार गई है। आपको बता दें कि, जहां एक तरफ बीजेपी 70 सीटों में से केवल आठ सीटें ही अपने नाम कर पाई। तो वहीं कांग्रेस भी 2015 के चुनाव की तरह अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।