1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आत्मनिर्भर भारत अभियानः भारत में ही बनेंगे एयरक्राफ्ट, विदेशों से नहीं खरीदने पड़ेंगे फाइटर जैट विमान

आत्मनिर्भर भारत अभियानः भारत में ही बनेंगे एयरक्राफ्ट, विदेशों से नहीं खरीदने पड़ेंगे फाइटर जैट विमान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आत्मनिर्भर भारत अभियानः भारत में ही बनेंगे एयरक्राफ्ट, विदेशों से नहीं खरीदने पड़ेंगे फाइटर जैट विमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों देश को सम्बोधित करते हुए वोकल फाॅर लोकर और आत्मनिर्भर भारत अभियान की बात कही हैं जिसके बाद अब भारत लोकल मेड फाइटर जैट बनाने की सोच रहा है।

चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने दिल्ली में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय वायुसेना विदेश से विमान नहीं खरीदेंगी। बल्कि भारत में ही बने विमान इस्तेमाल करेंगी।

दिल्ली स्थित सेंटर फाॅर एयरपावर स्टडीज़ के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल मनमोहन बहादुर ने कहा, अब भारत में ही बने एयरक्राफ्ट को इस्तेमाल करने का फैसला किया जा रहा है तो रक्षा मंत्रालय को हिंदुस्तान एयरोनाॅटिक्स लिमिटेड की क्षमता को और अधिक बढ़ानी होगी। यह कंपनी भारत में जेट बनाती है।

सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि अब भारत डिफेंस एक्सापोर्टर की तरह भी एक बड़ा रोल अदा कर सकता हैं क्योंकि यहा कीमतें काफी कम है। जब भारत दुनिया को इन विमानों का इस्तेमाल करते देखेगी तो कुछ लोग इन्हें खरीदने में रूचि लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...