1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बुढ़ापे में भी बीवी का ये डर देखकर निकल जाएगी हंसी, दादी के आते ही भाग निकले

बुढ़ापे में भी बीवी का ये डर देखकर निकल जाएगी हंसी, दादी के आते ही भाग निकले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुढ़ापे में भी बीवी का ये डर देखकर निकल जाएगी हंसी, दादी के आते ही भाग निकले

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : आमतौर पर नाचने के शौकीन लोग गाना सुनते ही थिरकने लगते है । लेकिन लोगों को नाचने के दौरान अपने आसपास का भी ख्याल रखना चाहिए । खासकर तब जब आप शादीशुदा हो । हालांकि, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बुढ़ापे में भी आदमी में अपनी बीवी को लेकर इतना खौफ है कि पत्नी को देखते ही पति भाग खड़ा होता है ।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें आप देखेंगे कि एक अधेड़ इंसान लोगों के बीच डांस कर रहा है । उसके साथ और भी आसपास ठुमके लगा रहे हैं । अधेड़ का मस्ती वाला मूड देखकर आपको हंसी तो आएगी ही । लेकिन गजब तो तब हो जाता है । जब अचानक से उसकी पत्नी डंडा लेकर हाजिर हो जाती है । डंडा के साथ बीवी को देखकर अधेड़ इंसान की सिट्टी- पिट्टी ही गुल हो जाती है । जिसके बाद बूढ़ा आदमी दुम दबा कर भाग निकलता है । ये देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं । आप भी देखें वीडियो । वीडियो देखकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी ।

[videopress JIP9pdZH]

आपको बताते चलें कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । यह वीडियो सिर्फ 21 सेकेंड की है । लोग इस वीडियो को देखने के साथ-साथ रीट्वीट और शेयर भी कर रहे हैं । इतना ही नहीं वीडियो को देखकर मज़ेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं ।

सोशल वीडिया पर वायरल इस वीडियो को शेयर करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा- ‘खतरा बुढ़ापे तक बना रहता है ।’ साथ ही लाफिंग इमोजी शेयर किया है । वहीं, एक यूजर ने लिखा-‘आप भी डरते है ।’ जिसे रीट्वीट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा-‘कोई एक इंसान बताइए जो नहीं डरता हो ।’ इस वीडियो पर तरह- तरह के कमेंट्स आ रहे है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...