नई दिल्ली : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वो नहीं माने। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी ढ़ेर हो गये। वहीं 1 आतंकी ने सरेंडर किया।
बताया जा रहा है कि ये चारों आतंकी, आतंकी संगठन अल-बद्र में हालही में भर्ती हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया था। जानकारी के मुताबिक, चारों आतंकियों को घेरने के बाद पुलिस और सुरक्षाबल के जवान उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। जिसका नतीजा यह हुआ कि एक नए आतंकी ने उनकी बात मानकर सरेंडर कर दिया। जबकि तीन सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। जिसके जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए।
Jammu and Kashmir: Encounter started between terrorists and security forces at Kanigam area of Shopian district of South Kashmir. More details awaited
— ANI (@ANI) May 5, 2021
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, अल-बद्र संगठन के जिस नए आतंकी ने सरेंडर किया है उसका नाम तौसीफ अहमद है। पुलिस के मुताबिक, शोपियां जिले के कनिगम इलाके में कुछ आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इस बीच आतंकियों को भनक लगते ही उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

आपको बता दें कि यह मुठभेड़ शोपियां जिले के कनिगम इलाके में हुई है।