भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में पाया गया था। लेकिन देश के शीर्ष वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस नवंबर 2019 में ही शुरू हो गया था।
वैज्ञानिकों ने बताया कि चीन से जुड़ें वायरस का प्रसार नवंबर महीने में ही शुरू हो गया था। इसे मोस्ट रिसेंट एनसेस्टर या सबसे हाल का सामान्य पूर्वज (एमआरसीए) द्वारा इसका पता लगया गया है।
देश के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों के शीर्ष वैज्ञानिकों ने अनुमान लगया है कि वुहान से निकला कोरोना वायरस का पूर्वज वायरस 11 दिसंबर से फैल रहा था।
क्या 30 जनवरी से पहले से चीन यात्रा करने वालों से भारत में वायरस पहुंचा था? यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है क्योंकि उस दौरान देश में कोविड-19 का परीक्षण बड़े पैमाने पर नहीं किया जा रहा था।