1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. SC में पीड़िता ने स्वामी चिन्मयानंद की जमानत पर दी चुनौती, 24 फरवरी को होगी सुनवाई

SC में पीड़िता ने स्वामी चिन्मयानंद की जमानत पर दी चुनौती, 24 फरवरी को होगी सुनवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SC में पीड़िता ने स्वामी चिन्मयानंद की जमानत पर दी चुनौती, 24 फरवरी को होगी सुनवाई

भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। पीड़िता की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने के संबंध में अगले हफ्ते विचार करेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली पीड़िता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 फरवरी सोमवार को सुनवाई करेगा।

लॉ छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व भाजपा सांसद चिन्मयानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन फरवरी को जमानत दी थी। अब इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े की पीठ सुनवाई करेगी। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोन्साल्वेस ने बताया कि चिन्मयानंद को इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय द्वारा जमानत देने के आदेश को इस याचिका में चुनौती दी गई है। पीठ ने कहा कि याचिका को सूचीबद्ध करने के बारे में वह अगले हफ्ते विचार करेगी।

वहीं, दूसरी तरफ चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। समाज में बदनाम करने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपए मांगने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने आरोपी छात्रा के जमानतदारों को भी नोटिस भेजा। अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।

गौर हो कि, चिन्मयानंद को पिछले वर्ष 20 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उनसका न्यास शाहजहांपुर लॉ कॉलेज का संचालन करता है। उसी कॉलेज में पीड़िता पढ़ती थी। चिन्मयानंद ने कथित तौर पर उसका बलात्कार किया था। लॉ की 23 वर्षीय छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...