1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सचिन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद संजय झा को पार्टी से निकाल दिया गया

सचिन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद संजय झा को पार्टी से निकाल दिया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सचिन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद संजय झा को पार्टी से निकाल दिया गया

कांग्रेस पार्टी से नेताओं को निकालने का दौर जारी है। सचिन पायलट को उनके पद से हटाने के बाद कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता संजय झा ने उनके समर्थन में ट्वीट कर दिया था।

वैसे आपको बता दे कि कांग्रेस संजय झा को पहले ही प्रवक्ता के पद से हटा चुकी थी लेकिन वो पार्टी में बने हुए थे।

वही देर रात खबर आई कि पार्टी ने संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधि में संलग्न पाए जाने के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बाला साहेब थोराट ने एक बयान में कहा, ‘‘झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

आपको बता दे कि संजय झा ने ट्वीट के जरिए सुझाव दिया था कि राजस्थान में सचिन पायलट को सीएम बना देना चाहिए. 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...