1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आज जब विश्व में भारत के वैश्विक पद चिंह्न बढ़े हैं। ऐसे में नाखुश होकर सवाल जवाब करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। आज हिंदुस्तान व्हाइट हाउस के किसी भी निर्णय में भारत फ्रंट या सेंटर में रहा है। ये हमारे लिए गर्व का विषय है।

जैसी ट्रेड डील और डिफेंस डील आज हम यूएस के साथ देख रहे हैं, उन्हें यूपीए के समय हम सोच भी नहीं सकते थे। कांग्रेस पार्टी आज आत्म निरीक्षण करने के बजाय सवाल कर रही है। 70 सालों में अमेरिका को भारत से क्या मिला इस पर डोनाल्ड ट्रंप साहब ने कई बार अपने तरीके से सवाल पूछा। इससे ज्यादा सबूत कांग्रेस पार्टी को क्या चाहिए, भारत और अमेरिका के संबंध नहीं बढ़े तो कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी इसके लिए जिम्मेदार है।

भारत और अमेरिका ने आतंकवाद-निरोधी सहयोग सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम किया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया है। संयुक्त राष्ट्र सहित अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा खूंखार आतंकवादियों का पदनाम इसके बहुत ही ठोस परिणाम हैं। बीजेपी कांग्रेस पार्टी से सवाल करने के पर कहती है कि, उन्हें अपने बचाव में क्या कहना है। 26/11 के बाद उन्होंने क्या हासिल किया? हमने FATF के माध्यम से पाकिस्तान की ग्रे-लिस्टिंग की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...