देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है, लॉक डाउन के चलते आरएसएस के स्वयंसेवक भी समझ नहीं पा रहे थे कि पहले की महामारियों या दुर्घटनाओं, आपदाओं की तरह खुलकर भूमिका निभाएं कि नहीं। लेकिन अब राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के बेहद वरिष्ठ पदाधिकारी सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने उनके लिए और बाकी देशवासियों के लिए भी ये अपील जारी की है, जिससे वो सभी इस आपदा के समय क्या करना है, जान सकेंगे