1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में थम नहीं रहा RJD vs JDU का पोस्टर वॉर, अब आया ‘आर्थिक उगाही यात्रा’

बिहार में थम नहीं रहा RJD vs JDU का पोस्टर वॉर, अब आया ‘आर्थिक उगाही यात्रा’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में थम नहीं रहा RJD vs JDU का पोस्टर वॉर, अब आया ‘आर्थिक उगाही यात्रा’

बिहार की राजधानी पटना में स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्रांउड में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव 23 फरवरी को बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकलेंगे। जिसको लेकर खास तैयारियां की गई है। इस यात्रा में युवा क्रांति रथ का भी आयोजन किया गया है। यह यात्रा राज्य के हर जिले से गुजरती हुई निकाली जाएगी।

इनदिनों आरजेडी और जडयू के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है। एक तरफ जहां आरजेडी पोस्टर के जरिए जेडीयू को घेर रही है तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू भी जमकर हमला बोल रही है। तो वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘बेरोज़गारी हटाओ यात्रा’ के खिलाफ सड़कों पर पोस्टर लगे है। बता दें कि, तेजस्वी यादव की ‘बेरोज़गारी हटाओ यात्रा’ यात्रा आज से शुरू हो रही है।

कुछ महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में सभी पार्टियां जनता को लुभाने के लिए पूरी कोशिश करने में जुटी हुई है। वहीं आरजेडी द्वारा आयोजित की बेरोजगारी यात्रा पांच सप्ताह तक चलेगी और विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगी। इस यात्रा के दौरान आरजेडी के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि,  इस रथ यात्रा के बारे में जेडीयू मंत्री नीरज कुमार, ने खुलासा किया था, उन्होंने बताया था कि,  बेरोजगारी हटाओ यात्रा के नाम पर तेजस्वी यादव का एक नाटक है। इन लोगों को देश में बेरोजगारी हटाओ से कुछ लेना देना नहीं है। बिहार के लोगों को खुश करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है जिसे जनता को यह लेगे की बिहार के विकास के बारे में जेडीयू चिंतित है। जिस बस से यह यात्रा निकाली जाएगी वे मंगल पाल के नाम पर है। जो बीपीएल में आते हैं। इसी के साथ उन्होंने तेजस्वी यादव पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि, मंगल पाल के साथ जालसाजी करके बस खरीदा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...