1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहत : दिल्ली में PDS कार्ड पर नवंबर तक फ्री मिलेगा राशन

राहत : दिल्ली में PDS कार्ड पर नवंबर तक फ्री मिलेगा राशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहत : दिल्ली में PDS कार्ड पर नवंबर तक फ्री मिलेगा राशन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने एलान किया है की अब नवम्बर तक फ्री राशन दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार अगले 5 महीनों तक यानी जुलाई से नवंबर 2020 तक, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFS) के लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी।

आपको बता दे,  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFS) में हर महीने पांच किलो राशन दिया जाता है, जिसमें 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल शामिल है।

अंत्योदय अन्न योजना के तहत हर परिवार को 25 किलो गेहूं, 10 किलो चावल और 1 किलो चीनी मुहैया कराई जाती है।

 दिल्ली सरकार में खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ने एक समीक्षा बैठक कर, अधिकारियों को 8 जुलाई से राशन बांटने का निर्देश दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...