1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में तेजी से पैर फैला रहे कोरोना ने बढ़ाई आम लोगों की धड़कन, ली सीवान BDO की जान

बिहार में तेजी से पैर फैला रहे कोरोना ने बढ़ाई आम लोगों की धड़कन, ली सीवान BDO की जान

By: Amit ranjan 
Updated:
बिहार में तेजी से पैर फैला रहे कोरोना ने बढ़ाई आम लोगों की धड़कन, ली सीवान BDO की जान

पटना : बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना केसों के बीच सूबे की नीतीश सरकार बेहद लाचार आ रही है। एक तरफ जहां राज्य में लोग कोरोना से संक्रमित होकर तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर है। वहीं राज्य सरकार इन सभी मामलों में हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए है। क्योंकि जिस तरह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से अस्पताल व्यवस्था और कोरोना मरीजों की खबर आ रही है, वो एक पल दिल दहलाने का काम कर रहा है।

आपको बता दें कि बिहार के सीवान जिले में तैनात महिला अधिकारी की कोरोना के कारण मौत हो गई है। मृत महिला अधिकारी का नाम मनीषा प्रसाद बताया जा रहा है। मनीषा प्रसाद सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर तैनात थीं। कुछ दिन पहले हुसैनगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा प्रसाद कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में आ गई थीं।

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मनीषा को उपचार के लिए राजधानी पटना ले जाया गया था। पटना के एक निजी चिकित्सालय में मनीषा प्रसाद का उपचार चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मनीषा प्रसाद के निधन से प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई है। कई अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी की दूसरी लहर ने बिहार में तेजी से पांव पसारा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की तादाद हर रोज बढ़ रहे है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन होना है। सरकार ने इसके लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड की पहली खेप के लिए ऑर्डर दे दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...