राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया है कि राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू होगा और इसके भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी को बुलावा भेजा गया है और माना जा रहा है की पीएम इस आयोजन में खुद जा सकते है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजकर आधारशिला रखने के मौके पर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।
आपको बता दे कि उनके इस पत्र को पीएम मोदी के कार्यालय ने गंभीरता से लिया है और जल्द ही कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
PMO में प्रधानमंत्री के सलाहकार रहे नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या आते हैं तो वह मंदिर के साथ 70 एकड़ के परिसर में होने वाले विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।